15 लाख के बिल का 30% कमीशन मांगा, वीडीओ 50 हजार लेते गिरफ्तार

15 लाख के बिल का 30% कमीशन मांगा, वीडीओ 50 हजार लेते गिरफ्तार
Spread the love

बूंदी | एसीबी की बूंदी टीम ने सोमवार को गरड़दा पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी ( वी डी ओ )
मुकेश कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी आरोपी के बूंदी में नैनवां रोड स्थित रजतगृह गेट नंबर दो मकान से हुई। एसीबी अब आरोपी के घर की गहन तलाशी ले रही है। पीड़ित ठेकेदार के अनुसार आरोपी 15 लाख के बिल पास करने का 30 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था।
|
तीन फॉरेस्ट गार्ड 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
बूंदी | एसीबी कोटा की टीम ने सोमवार को बूंदी जिले में ट्रैप कार्रवाई करते हुए वन विभाग के तीन फॉरेस्ट गार्ड को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई बरधा डैम स्थित वन विभाग की चौकी में की गई। वहीं, एक अन्य फॉरेस्ट गार्ड को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है। फॉरेस्ट गार्ड रूपाराम और अन्य वन विभाग कार्मिकों ने जेसीबी मशीन संचालित करने देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *