अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अरांई महाविद्यालय में हुआ योगाभ्यास।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अरांई महाविद्यालय में हुआ योगाभ्यास।
Spread the love

अरांई ( संजय पाराशर )। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजकीय महाविद्यालय परिसर अरांई में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुर्वेद विभाग के कृष्णदेव काला के सानिध्य में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम सहित अन्य योगासन कराए गए। इस दौरान योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। तनाव कम होता है तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी नीतू मीणा, तहसीलदार प्रेमसुख वैष्णव, महाविद्यालय प्राचार्य प्रमोद सिंह, प्रशासक रामस्वरूप नायक, विकास अधिकारी शिवदान सिंह, एसएचओ रोशन सामरिया, एसीबीओ चंद्रप्रकाश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवरतन सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। योग सत्र के समापन पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *