अजमेर देहात कांग्रेस की नई टीम घोषित, युवाओं और सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस, कई कार्यकर्त्ता का प्रमोशन
अजमेर देहात कांग्रेस की नई टीम घोषित, युवाओं और सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस, कई कार्यकर्त्ता का प्रमोशन
जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन को साधा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी-अजमेर ग्रामीण (देहात) की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। प्रदेश संगठन महासचिव ललित तूनवाल द्वारा जारी सूची के अनुसार, देहात जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी की इस नई टीम में सांगठनिक संतुलन साधने के लिए 10 उपाध्यक्ष, 15 महासचिव, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता और 2 सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नई कार्यकारिणी में किशन लाल गहलोत को संगठन महासचिव और सुभाष सेठी को कोषाध्यक्ष मनोनीत
जातिगत समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस कार्यकारिणी के जरिए कांग्रेस ने अपने पारंपरिक वोट बैंक माने जाने वाली जातियों को साधने की मजबूत कोशिश की है। टीम में जाट, गुर्जर, मुस्लिम और अनुसूचित जाति को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के साथ ही सभी जातियों का संतुलन बनाया गया है। इसके अलावा देहात क्षेत्र की सभी विधानसभाओं को बराबरी का प्रतिनिधित्व देने का प्रयास हुआ है, जिसके तहत 10 उपाध्यक्षों में से हर विधानसभा से दो-दो चेहरों को शामिल किया गया है।
युवाओं को कमान और कर्मठ कार्यकर्ताओं का प्रमोशन
कार्यकारिणी में करीब 80 से 90 फीसदी युवाओं पर फोकस कर उन्हें आगे लाया गया हैं। इसके साथ ही लंबे समय से सक्रिय कई नेताओं को प्रमोशन देकर बड़ा पद सौंपा गया है। सौरभ बजाड़ को लगातार चौथी बार उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। छीतरमल टेपन दूसरी बार उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। बाबूलाल दगड़ी और गोपाल यादव का कद बढ़ाते हुए उन्हें प्रमोट कर उपाध्यक्ष बनाया गया है। अरवड़ के उपसरपंच और पूर्व देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ के छोटे भाई कीर्ति निधि सिंह को भी उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है। पुष्कर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर को जिला प्रवक्ता और किशनगढ़ की पूर्व पार्षद कलसुम शेख को सोशल मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
ये जनप्रतिनिधि होंगे पदेन सदस्य
कार्यकारिणी में देहात जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान व पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशी, वर्तमान व पूर्व विधायक, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशी, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, समस्त ब्लॉक व नगर अध्यक्ष पदेन सदस्य रहेंगे। इनके साथ ही स्थानीय निकायों के मेयर, सभापति, चेयरमैन, नेता प्रतिपक्ष, पार्षद, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, कॉपरेटिव बैंक व मार्केटिंग सोसाइटी के अध्यक्ष तथा अग्रिम संगठनों व प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष भी पदेन सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।
कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी
उपाध्यक्ष नोरती देवी रेगर, सौरभ बजाड़, अजय गौड़, अशरफ बुलंद, छीतर मल टेपन, जगदीप गुर्जर, बाबूलाल दगड़ी, धर्मेंद्र घतरवाल, कीर्ति निधि सिंह और गोपाल यादव। महासचिव राहुल चोरडिया, मोतीलाल गुर्जर, बिरदीचंद शर्मा, असलम पठान, हरिराम घायल, हनुमान वैष्णव, शिवराज डोडवाडिया, अजय तोषनीवाल, विश्वजीत सिंह शक्तावत, रामविलास थाकन, जगदीश मीणा, महेंद्र सिंह ढोस, किशन घासल, दामोदर शर्मा और सत्यनारायण कुमावत। सचिव राधेश्याम वैष्णव, सदर असलम,
लालाराम बैरवा, गोविंद मेघवाल, हंसराज
गुर्जर, विमलेश चौधरी, संजय पंड्या, जगदीश
कुरडिया, सत्यनारायण चौधरी, प्रदीप कुमार
लखन, गंगाराम रावत, रफीक मोहम्मद,
धर्मवीर गोड़, शादाब खान, राजकुमार
मेघवंशी, नासिर हुसैन, मालाराम रेगर, मोहन
माली, ओम प्रकाश चौधरी और निजामुद्दीन।
प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया ओमप्रकाश गुर्जर
और जगदीश चौधरी को जिला प्रवक्ता, जबकि
कलसुम शेख और दशरथ सिंह भाटी को
सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।