मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत ने किया ₹5.70 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास

मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत ने किया ₹5.70 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास
Spread the love

मसूदा – ब्यावर | जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को ग्राम देवमाली में देवसागर तालाब के रेस्टोरेशन कार्य के शिलान्यास समारोह में कहा कि राज्य सरकार ने देवमाली के लिए जो राशि दी है, उसका सही उपयोग हो।
देवमाली के विकास में सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देवमाली को प्राथमिकता देते हुए बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किया है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने देवमाली के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत की है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने
जो राशि खर्च की है, उसका सदुपयोग हो देखरेख, साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्रामीणों की रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को तय समय में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत सहित
सभी आगंतुकों का माल्यार्पण किया। शिलालेख का अनावरण हुआ। फिर काम का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विजयसिंह रावत, सरपंच प्रतिनिधि पीरू गुर्जर, खरवा मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *