ग्राम अलीपुरा, पीसांगन में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। श्रीमती आयना बानो पत्नी श्री बशीर खान निवासी ग्राम अलीपुरा, पीसांगन के

ग्राम अलीपुरा, पीसांगन में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। श्रीमती आयना बानो पत्नी श्री बशीर खान निवासी ग्राम अलीपुरा, पीसांगन के
Spread the love

सफलता की कहानी-2
ग्रामीण सेवा शिविर 2026
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का मिला लाभ

ग्राम अलीपुरा, पीसांगन में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। श्रीमती आयना बानो पत्नी श्री बशीर खान निवासी ग्राम अलीपुरा, पीसांगन के परिवार की आजीविका उनकी एक गाय और भैंस पर टिकी है। आकस्मिक बीमारी अथवा अनहोनी के समय नए पशु को खरीदने हेतु भारी बजट नहीं होने के कारण परिवार हमेशा आर्थिक असुरक्षा के साए में रहता था।

अलीपुरा शिविर में पशुपालन विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत दोनों दुधारू पशुओं का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया। ईयर-टैग लगाए और तत्काल निःशुल्क बीमा सुविधा से जोड़ा। शिविर के सिंगल विंडो सिस्टम की बदौलत बिना किसी कार्यालय के चक्कर काटे लाभार्थी को उनके स्वीकृत पशु बीमा पॉलिसी के आधिकारिक दस्तावेज ससम्मान मौके पर ही सुपुर्द कर दिए गए।

सुरक्षा कवच रूपी बीमा पॉलिसी पाकर हमारा परिवार पूरी तरह निश्चिंत है। पशुधन सुरक्षित होने से भविष्य की आजीविका को बड़ा संबल मिला है। इसके लिए सरकार को सादर धन्यवाद।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *