मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का 2 जुलाई को अजमेर दौरा प्रस्तावित , वीबीराम जी का करेगे शुभारम्भ

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का 2 जुलाई को अजमेर दौरा प्रस्तावित , वीबीराम जी का करेगे शुभारम्भ
Spread the love

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आगामी दो जुलाई को अजमेर,आ सकते है सूत्रों के अनुसार केकडी विधानसभा की ग्राम पंचायत अजगरा मे प्रदेशभर मे लागू वीबीरामजी योजना का शुभारम्भ करने के साथ ही देवली केकडी नसीराबाद फोर लेन का शिलान्यास सहीत जिले के विभिन्न विकास कार्यो का आनलाईन लोकार्पण कार्यक्रम भी ईस दौरान प्रस्तावित है
आगामी 2 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशान अलर्ट मोड पर है , विधायक केकडी शत्रुघ्न गौतम भी प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हो गये है गौतम ईस दौरन अधिक से अधिक विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास करवाने के साथ साथ केकडी के विकास को लेकर कुछ घोषणा भी करवा सकते है,

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शूरू कर दी है जानकारी के अनुसार पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण का लोकार्पण सहित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित परिवारो को चैक वितरण, वीबीरामजी के तहत विकास कार्यो का शुभारम्भ किया जायेगा कार्यक्रम को लेकर प्रदेश से भी कुछ अधिकारी आज देर रात तक अजमेर आ सकते है हालकी अभी तक मुख्यमंत्री के केकडी आने के कार्यक्रम पर अधिकारीक मोहर नही लगी है परन्तु जिस प्रकार से प्रशानिक हलचल तेज हुई है तथा जयपुर से पल पल की रिपोर्ट मांगी जा रही है उस से लग रहा है की आज शाम तक कार्यक्रम पर फाईनल मोहर लग जायेगी

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *