प्राम पंचायत कासीर के किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। वर्षों से लंबित खातेदारी भूमि के आपसी सहमति बंटवारे का प्रकरण
सफलता की कहानी-5
ग्रामीण सेवा शिविर-2026
ग्रामीण सेवा शिविर 2026 बना किसानों के लिए वरदान
15 वर्षों से लंबित सहमति बंटवारे का हुआ मौके पर समाधान
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 प्राम पंचायत कासीर के किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। वर्षों से लंबित खातेदारी भूमि के आपसी सहमति बंटवारे का प्रकरण शिविर में ही त्वरित कार्रवाई के साथ संपन्न कर किसानों को बड़ी राहत प्रदान की गई।
शिविर के दौरान ग्राम खरवड़ के खाता संख्या 339 एवं 395 के खातेदारों ने शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा, उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि उनकी खातेदारी भूमि का बंटवारा लगभग 15 वर्षों से लंबित है। बंटवारा नहीं होने के कारण उन्हें कृषि कार्य, सीमांकन, भूमि प्रबंधन तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपखण्ड अधिकारी श्री गजेन्द्र शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया तथा तहसीलदार सरवाड़ श्रीमती बंटी देवी राजपूत को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसीलदार श्रीमती बंटी देवी राजपूत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक बोराड़ा एवं संबंधित पटवारी को मौके पर जांच कर राजस्व प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। दस्तावेजों एवं अभिलेखों की जांच उपरांत नियमानुसार सहमति बंटवारे की कार्रवाई पूर्ण की गई।
खाता संख्या 395 (कुल किता 2. कुल रकबा 0.25 हेक्टेयर) में सहखातेदार प्रभुलाल पुत्र प्रताप, भागचंद पुत्र प्रताप, मनफूल पत्नी सुखदेव, संतोष उर्फ डाली एवं लक्ष्मण पुत्र बन्ना का आपसी सहमति से बंटवारा किया गया। इसी प्रकार खाता संख्या 339 (कुल किता 3, कुल रकबा 1.15 हेक्टेयर) में सहखातेदार मुकेश पुत्र हरकरण, रामदेव पुत्र हरकरण, सुखपाल पुत्र हरकरण, सुरजा पुत्री हरकरण, सुन्दरदेवी पत्नी हरकरण एवं सप्यार पत्नी हाथीराम का भी नियमानुसार सहमति बंटवारा संपन्न कराया गया।
वर्षों से लंबित प्रकरण का शिविर में ही समाधान होने पर सभी खातेदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजस्थान सरकार, शिविर प्रभारी श्री गजेन्द्र शर्मा, तहसीलदार श्रीमती बंटी देवी राजपूत तथा राजस्व टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।