आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर

आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर
Spread the love

आईटीआई अजमेर के पूर्व छात्र रिछपाल आंचरा होंगे 2026-27 के ब्रांड अम्बेसेडर

अजमेर, 3 जुलाई। प्राविधिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान जोधपुर के निदेशक(प्रशिक्षण) मुनीष कुमार शर्मा ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजमेर के पूर्व छात्र श्री रिछपाल आंचरा को वर्ष 2026-27 के लिए जिले का ब्रांड अम्बेसेडर चयनित किए गए है। रिछपाल ने वर्ष 2021 में आईटीआई संस्थान से इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त किया। हुनर के दम पर कम उम्र में वह एक युवा उद्यमी है, इसका श्रेय वे अपने प्रशिक्षक ओम प्रकाश जांगिड़ को देते है। 24 वर्षीय श्री रिछपाल को विश्व कौशल दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

रिछपाल संस्थान के कई छात्रों को रोजगार प्रदान कर रहे है। स्वरोजगार के प्रति जज्बा प्रदान करने का सारा श्रेय वरिष्ठ अनुदेशक रामवीर चौधरी एवं सहायक निदेशक शैलेन्द्र माथुर को देते है। ग्रामीण परिवेश में पले एवं किसान पुत्र रिछपाल ने सोलर ईपीसी क्षेत्र में राजस्थान के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी अपनी पहचान बना ली है। रिछपाल ने बताया कि वर्तमान युग में डिग्रीयों का बोझ लेकर घूमने से अच्छा है, आईटीआई से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर जीविकोपार्जन करना। हुनर पाने के लिए समर्पित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना होता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *