स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारंभ, कोटा रोड पर हाईटेक स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण

स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारंभ, कोटा रोड पर हाईटेक स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण
Spread the love

स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारंभ, कोटा रोड पर हाईटेक स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण

नसीराबाद (अनिल लोहरे)छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारंभ किया गया तथा कोटा रोड पर नवीन हाईटेक स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर श्री नीरज कुमार, मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम एवं मनोनीत सदस्य श्री सुशील कुमार जैन गदिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्काई लिफ्ट वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अत्याधुनिक वाहन के माध्यम से अब छावनी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं रखरखाव कार्य तेजी से और सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा। पहले जहां ऊंचाई पर स्थित लाइटों की मरम्मत में काफी समय लगता था, वहीं अब यह कार्य मिनटों में संभव होगा।
वहीं कोटा रोड पर स्थापित की गई हाईटेक स्ट्रीट लाइटों के लोकार्पण से क्षेत्र में रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो जाएगी। नई तकनीक से युक्त ये लाइटें ऊर्जा की बचत के साथ बेहतर रोशनी प्रदान करेंगी, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।


मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने बताया कि छावनी परिषद क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।
इस अवसर पर परिषद के अधिकारी प्रवीण यादव विश्वेन्द्र सिंह,संजय शर्मा आकाश जैदिया सतीश कुमार प्रोग्रामर कपिल मेहरा सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा रवि प्रकाश शिवराम चौधरी छोटेलाल अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *