पेयजल पाइपलाइन में लीकेज से 1-2 दिन जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

पेयजल पाइपलाइन में लीकेज से 1-2 दिन जलापूर्ति रहेगी प्रभावित
Spread the love

हंसराज खारोल, कुशायता । बघेरा से केकड़ी आने वाली 450 मिमी पेयजल पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण सावर एवं कुशायता पम्प हाउस से होने वाली पेयजल आपूर्ति आगामी एक से दो दिन तक प्रभावित रहेगी।
जलदाय विभाग के अनुसार पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। विभाग की टीम लीकेज को शीघ्र ठीक करने में जुटी हुई है, ताकि जल्द से जल्द जलापूर्ति सामान्य की जा सके।
सहायक अभियंता योगेश कटारिया ने आमजन से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक पेयजल का मितव्ययिता से उपयोग करें तथा आवश्यक होने पर ही पानी खर्च करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं को उपलब्ध पानी का समुचित लाभ मिल सके।
जलदाय विभाग ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही नियमित जलापूर्ति पुनः शुरू कर दी जाएगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *