गोरधा राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नए प्रधानाचार्य संभालेंगे कार्यभार

गोरधा राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नए प्रधानाचार्य संभालेंगे कार्यभार
Spread the love

हंसराज खारोल,कुशायता। ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय स्थित राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरधा में शनिवार को जगदीश प्रसाद नोगिया प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके कार्यभार ग्रहण करने से विद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विद्यालय परिवार, स्टाफ सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने नए प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शिक्षकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *