ग्रामीण विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करें सभी विभाग, स्थायी विकास कार्यों को मिले प्राथमिकता

ग्रामीण विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करें सभी विभाग, स्थायी विकास कार्यों को मिले प्राथमिकता
Spread the love

वीबी जी राम जी योजना से सशक्त होंगे गांव, साकार होगा विकसित भारत का संकल्प

ग्रामीण विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करें सभी विभाग, स्थायी विकास कार्यों को मिले प्राथमिकता

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • वीबी जी राम जी योजना में श्रम नियोजन में राजस्थान देशभर में प्रथम

जयपुर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गांवों के विकास से ही देश एवं प्रदेश का विकास होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारम्भ की गई वीबी जी राम जी योजना विकसित भारत 2047 की मजबूत आधारशिला बनेगी तथा इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी के साथ ही गांवों में बुनियादी विकास को नई गति मिलेगी।

            मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वीबी जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रदेश के ग्रामीण विकास का समग्र ब्लूप्रिंट तैयार करें। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत ग्रामीण आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने वाले स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

मैपिंग एवं रिकॉर्ड संधारण से सुनिश्चित हो पारदर्शिता-

            बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में वीबी जी राम जी योजना क्रांतिकारी कदम साबित होगा। ऐसे में इस योजना में कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना के कार्यों में मैपिंग एवं रिकॉर्ड संधारण सहित आधुनिक तकनीकों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहें तथा प्रभावी सोशल ऑडिट संभव हो सके। उन्होंने कहा कि योजना के तहत स्वीकृत होने वाले कार्य स्थानीय आवश्यकताओं एवं ग्रामीणों की प्राथमिकताओं के अनुरूप हों।

            मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करें ताकि प्रदेश का कोई भी पात्र ग्रामीण परिवार इसके लाभ से वंचित न रहे।

            इस दौरान बताया गया कि वीबी जी राम जी योजना में श्रम नियोजन (लेबर डिप्लोयमेंट) में राजस्थान देशभर में पहले स्थान पर है। बैठक में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *