राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर से प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ द्वारा कौशल रैली निकाली गई।

Spread the love

विश्व युवा कौशल दिवस पर निकाली रैली

अजमेर, 15 जुलाई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर से प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ द्वारा कौशल रैली निकाली गई।

संस्थान उप निदेशक कृष्ण मोहन जांगिड ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली के पश्चात उप निदेशक ने प्रक्षिणार्थियों को कौशल एवं रोजगार की महत्वता पर सम्बोधित किया। संस्थान के उपाचार्य श्री शीतल गोठवाल ने बताया कि संस्थान के पूर्व प्रशिक्षाणार्थी श्री रिछपाल आंचरा को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के राज्य मंत्री के. के. विश्नोई द्वारा सम्मानित किया गया। रिछपाल आंचरा सत्र 2026-2027 के लिए आईटीआई के ब्राण्ड एम्बेसेडर थे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अवसर में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप शर्मा, आयुक्त रिषभ मंडल एवं निदेशक मुनीश शर्मा उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *