भटसूरी ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच एवं प्रशासक सीता गुर्जर के कार्यकाल की जांच शुरू

Spread the love

भटसूरी ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच एवं प्रशासक सीता गुर्जर के कार्यकाल की जांच शुरू

अजमेर। पंचायत समिति पीसांगन की ग्राम पंचायत भटसूरी की पूर्व सरपंच एवं वर्तमान प्रशासक सीता गुर्जर के कार्यकाल से जुड़ी शिकायतों की जिला स्तर पर जांच शुरू हो गई है। जिला परिषद अजमेर के विशेष जांच दल ने शिकायतों के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार जांच दल द्वारा सरपंच कार्यकाल के दौरान किए गए भू-आवंटन, पट्टा जारी करने की प्रक्रिया तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों की पंचायती राज नियमों के तहत बिंदुवार जांच की जा रही है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पीसांगन के नगर पालिका बनने के बाद भटसूरी ग्राम पंचायत की भूमि के मूल्य में अचानक वृद्धि हुई, जिसके चलते कुछ भूखंडों के आवंटन एवं पट्टा जारी करने में नियमों की अनदेखी की गई। इन्हीं आरोपों के आधार पर जिला परिषद स्तर पर जांच कराई जा रही है।

फिलहाल विशेष जांच दल ने संबंधित अभिलेखों का परीक्षण शुरू कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट जिला परिषद को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार की अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *