राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुरा को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, अमर सिंह मीणा ने संभाला कार्यभार

राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुरा को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, अमर सिंह मीणा ने संभाला कार्यभार
Spread the love

राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुरा को मिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, अमर सिंह मीणा ने संभाला कार्यभार

हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)

कुशायता। ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले गांव गोपालपुरा स्थित राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को अमर सिंह मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 10:15 बजे अमर सिंह मीणा उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, जहां एएनएम प्रिया मीणा ने तिलक लगाकर, साफा एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर नियुक्ति होने से गोपालपुरा एवं आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि अब क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुगमता एवं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध होंगी।
ग्रामीणों ने लंबे समय बाद उप स्वास्थ्य केन्द्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री तथा केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित चिकित्सा सेवाओं से क्षेत्रवासियों को बेहतर लाभ मिलेगा।
ओर हंसराज खारोल कुशायता पत्रकार बबलू सिह दरोगा लोकेश दरोगा आदि मोजूद थे|

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *