राजस्थान हाईकोर्ट से राज्य सरकार को बड़ी राहत, पंचायत एवं निकाय चुनाव का कार्यक्रम तय
राजस्थान हाईकोर्ट से राज्य सरकार को बड़ी राहत, पंचायत एवं निकाय चुनाव का कार्यक्रम तय
जयपुर। प्रदेश में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चल रहे मामले में राजस्थान सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अपना शपथ पत्र हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया।
सुनवाई के दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय प्रकाश शर्मा की खंडपीठ ने सरकार से चुनाव की तारीखों के बारे में जानकारी मांगी। इस पर राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि 17 अगस्त तक नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी, जबकि 23 सितंबर तक पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।
सरकार के इस जवाब के बाद हाईकोर्ट ने निर्देश दिए कि 15 नवंबर 2026 से पहले पंचायत एवं निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए।
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद प्रदेश में लंबे समय से लंबित पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। अब राज्य निर्वाचन आयोग सरकार द्वारा दिए गए कार्यक्रम के अनुसार आगे की चुनावी प्रक्रिया को अमल में लाएगा।