वीबी-जी राम जी योजना पर 28 जुलाई को संभाग स्तरीय मंथन, दिनभर होगी योजनाओं की समीक्षा

Spread the love

वीबी-जी राम जी योजना पर 28 जुलाई को संभाग स्तरीय मंथन, दिनभर होगी योजनाओं की समीक्षा

अजमेर। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से विकसित भारत–जी राम जी (वीबी-जी राम जी) योजना एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 28 जुलाई को अजमेर संभाग मुख्यालय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में शासन सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, नवाचार, सामाजिक अंकेक्षण और लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा होगी।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक अधिकारियों का पंजीयन एवं उपस्थिति होगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयुक्त पुष्पा सत्यानी द्वारा वीबी-जी राम जी योजना का परिचय, उद्देश्य एवं जिलेवार प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, महात्मा गांधी नरेगा तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उद्यान योजना सहित विभिन्न विशेष क्षेत्रीय विकास योजनाओं की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण होगा।

इसके बाद दोपहर 3:00 से 4:00 बजे तक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। शाम 4:00 से 5:00 बजे तक राजीविका योजना, 5:00 से 5:30 बजे तक विभागीय सतर्कता प्रकरणों एवं जांच संबंधी विषयों तथा शाम 5:30 से 6:00 बजे तक सामाजिक अंकेक्षण से जुड़े मुद्दों पर प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा होगी।

बैठक में अजमेर संभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। ग्रामीण विकास विभाग का उद्देश्य विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा जमीनी स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *