28 जुलाई को संभाग स्तरीय वीबी-जी राम जी योजना समीक्षा कार्यशाला, सभी जिला व ब्लॉक अधिकारी रहेंगे शामिल

Spread the love

28 जुलाई को संभाग स्तरीय वीबी-जी राम जी योजना समीक्षा कार्यशाला, सभी जिला व ब्लॉक अधिकारी रहेंगे शामिल
अजमेर। विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए 28 जुलाई को अजमेर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर राम प्रकाश (आईएएस) ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली इस कार्यशाला की अध्यक्षता ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव करेंगे। कार्यशाला में अजमेर संभाग के अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, ब्यावर एवं डीडवाना-कुचामन जिलों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।
कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका, अधिशासी अभियंता (वीबी-जी राम जी/अभियान्त्रिकी) सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी अजमेर कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी कक्ष में उपस्थित रहेंगे। वहीं ब्लॉक विकास अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक अभियंता तथा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजीविका अपने-अपने ब्लॉक स्तर के वीसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।
कार्यशाला में विकसित भारत–जी राम जी योजना सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा अधिकारियों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *