राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणीपुरा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणीपुरा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
Spread the love

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणीपुरा में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
अजमेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कल्याणीपुरा में भारत विकास परिषद, आदर्श नगर शाखा के तत्वावधान में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें गुरु के रूप में समाज निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अभिनंदित किया गया। वहीं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने आगामी अगस्त माह में आयोजित होने वाली “भारत को जानो” प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में देश के इतिहास, संस्कृति और गौरवशाली विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम का संचालन आभा जी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप महरोत्रा ने भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और शिक्षकों के सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *