ग्राम पंचायत कोटड़ी में आयोजित विशेष शिविर में एक महिला को

ग्राम पंचायत कोटड़ी में आयोजित विशेष शिविर में एक महिला को
Spread the love

सफलता की कहानी

ग्रामीण सेवा शिविर-2026

आयुष्मान कार्ड बना, कोटड़ी की प्रेमलता को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा

परिवार को ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की मिली गारंटी

राजस्थान सरकार द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर पर बैठे हर व्यक्ति को मुफ़्त व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर अभियान-2026 जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत का जरिया बन रहे हैं।

इसी क्रम में जिले की रूपनगढ़ तहसील (पंचायत समिति सिलोरा) के अंतर्गत अटल सेवा केन्द्र, ग्राम पंचायत कोटड़ी में आयोजित विशेष शिविर में एक महिला को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से जोड़कर उनके परिवार की सेहत को सुरक्षा चक्र प्रदान किया गया।

ग्राम कोटड़ी निवासी श्रीमती प्रेमलता साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आती हैं। सीमित संसाधनों के कारण परिवार में कभी भी अचानक किसी सदस्य के गंभीर रूप से बीमार होने पर अस्पताल और इलाज के होने वाले भारी-भरकम खर्चों की चिंता उन्हें हमेशा सताती रहती थी।

अटल सेवा केन्द्र कोटड़ी पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान जब वे स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर पहुँचीं, तो वहाँ मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों ने उन्हें राज्य व केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से तत्काल आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूरी की गईं और मौके पर ही श्रीमती प्रेमलता का आयुष्मान कार्ड सफलतापूर्वक बनाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

इस आयुष्मान कार्ड के बनते ही श्रीमती प्रेमलता और उनका पूरा परिवार अब मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना तथा आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीकृत व सूचीबद्ध निजी एवं सरकारी अस्पतालों में प्रति वर्ष प्रति परिवार ₹5 लाख तक के कैशलेस व नि:शुल्क इलाज का लाभ प्राप्त करने के पात्र बन गए हैं।

शिविर में ही बिना किसी भाग-दौड़ के आयुष्मान कार्ड हाथ में मिलते ही श्रीमती प्रेमलता के चेहरे पर बड़ी राहत और संतोष के भाव उभर आए। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि अब उनके परिवार को भविष्य में किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में महंगे इलाज और आर्थिक बोझ की चिंता से हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है।

इस सुचारू और संवेदनशील व्यवस्था के लिए उन्होंने राजस्थान सरकार, शिविर प्रभारी तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *