निरन्तरता में फॉलोअप शिविरों का आयोजन शुक्रवार 31 जुलाई को

निरन्तरता में फॉलोअप शिविरों का आयोजन शुक्रवार 31 जुलाई को
Spread the love

ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलोअप शिविर
शुक्रवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत

अजमेर, 30 जुलाई। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए ग्रामीण एवं शहरी शिविरों की निरन्तरता में फॉलोअप शिविरों का आयोजन शुक्रवार 31 जुलाई को भी किया जाकर राहत प्रदान की जाएगी।
जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि फॉलोअप कैम्पों के अन्तर्गत शुक्रवार 31 जुलाई को उपखण्ड क्षेत्र नसीराबाद की सनोद ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा फॉलोअप शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *