RAS Transfer: 183 RAS अधिकारियों के तबादले, अजमेर में 8 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जयपुर, 11 अगस्त। राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कार्मिक विभाग ने 183 RAS अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में अजमेर, ब्यावर, नागौर और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
अजमेर में 8 RAS अधिकारियों के तबादले-पदस्थापन
कार्मिक विभाग के 11 अगस्त 2026 के आदेश के अनुसार अजमेर जिले में कुल 8 RAS अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन किए गए हैं।
अजमेर में अशोक कुमार को उपयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण लगाया गया है। वहीं प्रवीण कुमार-II को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), अजमेर की जिम्मेदारी दी गई है।
अर्चना कुमालिया को उपखंड अधिकारी, अराई, मोहन चौधरी को उपखंड अधिकारी, पीसांगन और धर्मेंद्र वर्मा को उपखंड अधिकारी, सावर लगाया गया है।
इसके अलावा सुनील कुमार मीणा को उपखंड अधिकारी, भिनाय, दिव्या सोनी को सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), अजमेर और भरत राज गुर्जर को उपायुक्त, नगर निगम, अजमेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अन्य जिलों में भी बड़ा फेरबदल
183 अधिकारियों की सूची में कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी, विभागीय पदों और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सूची के अनुसार महावीर खराड़ी को अतिरिक्त आयुक्त (II), टीएडी, उदयपुर, योगेश कुमार श्रीवास्तव को महाप्रबंधक, गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड, जयपुर और नरेश बुनकर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) न्यायालय, पाली लगाया गया है। वहीं डॉ. अशोक कुमार चतुर्थ को अतिरिक्त निदेशक, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
हरफूल पंकज को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अलवर, राजवीर सिंह चौधरी को सचिव, नगर विकास न्यास, सीकर और अशोक कुमार शर्मा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली-बहरोड़ लगाया गया है।
इसके अलावा अनिल कुमार शर्मा को जिला रसद अधिकारी, उदयपुर, आलोक जैन को उप सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, जयपुर, आकाश रंजन को सहायक आयुक्त (I), देवस्थान, जयपुर और जगदीश प्रसाद गौड़ को उपखंड अधिकारी, हिण्डौन लगाया गया है।
संजीव कुमार शर्मा को एसडीएम कोटड़ा एवं पदेन उप परियोजना अधिकारी (जनजाति), कोटड़ा, त्रिलोक चन्द मीणा को विशिष्ट सहायक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), ऊर्जा विभाग, जयपुर और ओम प्रकाश सहारण को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जोधपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्मिक विभाग के आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।