सीईओ मो. साकिब आलम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ का भी दिया संदेश

सीईओ मो. साकिब आलम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ का भी दिया संदेश
Spread the love

छावनी परिषद नसीराबाद की तिरंगा रैली से गूंजा राष्ट्रप्रेम

सीईओ मो. साकिब आलम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ का भी दिया संदेश

नसीराबाद। (अनिल लोहरे)हर घर तिरंगा अभियान के तहत छावनी परिषद नसीराबाद की ओर से मंगलवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में छावनी परिषद के कर्मचारियों एवं राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को 5 से 17 अगस्त तक घरों, कार्यालयों एवं दुकानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
सीईओ मो. साकिब आलम ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना है।
रैली के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नागरिकों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने के लिए भी जागरूक किया गया।
रैली के आयोजन में सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा, रवि प्रकाश, शिवराम चौधरी एवं छोटेलाल सैनी सहित छावनी परिषद के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। छावनी परिषद ने नागरिकों से दोनों अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *