घृष्णेश्वर से बिजयनगर तक गूंजी भोले की भक्ति, कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

घृष्णेश्वर से बिजयनगर तक गूंजी भोले की भक्ति, कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
Spread the love

घृष्णेश्वर से बिजयनगर तक गूंजी भोले की भक्ति, कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत

बिजयनगर(कमलेश वैष्णव)

बिजयनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग से पवित्र जल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले देवलिया कला निवासी द्वारकाप्रसाद और बिजयनगर निवासी बंटी साहू का बिजयनगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। बंटी साहू की यह चौथी तथा द्वारकाप्रसाद की दसवीं कांवड़ यात्रा है।नर्मदेश्वर महादेव चारभुजा नाथ मंदिर, केकड़ी रोड, राजनगर सहित विभिन्न स्थानों पर कांवड़ यात्रियों का अभिनंदन किया गया। अखाड़ा प्रमुख गोपाल साहू, युवा नेता दीपक सिंह सोलंकी, समाजसेवी नोरत साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।कांवड़ यात्रियों के स्वागत से बिजयनगर में पूरे दिन शिवभक्ति का रंग छाया रहा और वातावरण हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *