फूलों की महक और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से शिवमय हुआ लक्ष्मीनारायण मंदिर

फूलों की महक और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से शिवमय हुआ लक्ष्मीनारायण मंदिर
Spread the love

फूलों की महक और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से शिवमय हुआ लक्ष्मीनारायण मंदिर

बिजयनगर (कमलेश वैष्णव)

बिजयनगर। सावन के रविवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित शिवालय में भक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला। फूलों, बेलपत्र, चंदन और भस्म से सजे भोलेनाथ के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी।
पंडित महावीर शर्मा के सानिध्य में भगवान शिव का अभिषेक व विधिवत पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर सुख-शांति और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर में गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *