जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति से सराबोर होगा बिजयनगर, सजेगी दिव्य झांकी

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति से सराबोर होगा बिजयनगर, सजेगी दिव्य झांकी
Spread the love

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति से सराबोर होगा बिजयनगर, सजेगी दिव्य झांकी

बिजयनगर(कमलेश वैष्णव)

बिजयनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन बिजयनगर की ओर से 4 सितंबर को श्री श्री राधा विजय गोविन्द मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।आयोजन में इस्कॉन मुंबई के भक्तों द्वारा कृष्ण लीला नृत्य, दिल्ली से लाई गई इलेक्ट्रिक झांकी, विशेष वृंदावन दर्शन, भगवान का अभिषेक और संकीर्तन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। बच्चों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए फैंसी ड्रेस, डांस, श्लोक व पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी होंगी।झांकी दर्शन के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन की सुविधा रखी गई है। आयोजन श्री श्री राधा विजय गोविन्द मंदिर, पुलिस थाना के पीछे, 27 मील चौराहा, बिजयनगर में होगा

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *