नसीराबाद में निकाय चुनाव की बिसात बिछी, 20 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

नसीराबाद में निकाय चुनाव की बिसात बिछी, 20 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
Spread the love

नसीराबाद में निकाय चुनाव की बिसात बिछी, 20 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
आरएलपी के 9 प्रत्याशियों की एंट्री से बदले चुनावी समीकरण, नामांकन के बाद बढ़ी सियासी सरगर्मी
नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नगर पालिका चुनाव को लेकर नसीराबाद में चुनावी तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दौर में भाजपा और कांग्रेस ने सभी 20 वार्डों में अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी 9 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को और रोचक बना दिया है।
नामांकन के अंतिम दिन नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान कई प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। नामांकन केंद्रों के आसपास दिनभर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।
कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
भाजपा और कांग्रेस के सभी 20 वार्डों में प्रत्याशी होने के कारण अधिकांश वार्डों में मुख्य मुकाबला दोनों प्रमुख दलों के बीच माना जा रहा है। वहीं आरएलपी ने वार्ड 1, 3, 4, 6, 7, 9, 11, 13 और 15 में उम्मीदवार उतारे हैं। इन वार्डों में आरएलपी की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार बन गए हैं।
इसके अलावा विभिन्न वार्डों से निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में कई वार्डों में बागी और निर्दलीय उम्मीदवार प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के लिए चुनौती बन सकते हैं।
नामांकन के आंकड़ों से भी बढ़ी चुनावी हलचल
वार्डवार नामांकन को लेकर भी उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई वार्डों में टिकट के लिए बड़ी संख्या में दावेदार सामने आए। अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्येक वार्ड में मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।
नसीराबाद के 20 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी राजनीतिक टक्कर, आरएलपी की चुनौती और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अब सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान तेज करने की तैयारी में जुट गए हैं। आगामी दिनों में वार्डवार चुनावी समीकरण और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *