विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों ने ली कर्तव्य व अनुशासन की शपथ

विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों ने ली कर्तव्य व अनुशासन की शपथ
Spread the love

विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों ने ली कर्तव्य व अनुशासन की शपथ
नसीराबाद, (अनिल लोहरे) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद में विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष एवं 111 रॉकेट रेजिमेंट के कर्नल संतोष कुमार यादव रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
प्राचार्य रमेश चंद्र मीणा ने विद्यार्थियों को नेतृत्व की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की सीख दी। मुख्य अतिथि ने स्कूल कैप्टन लक्ष्मण, वैष्णवी, वाइस कैप्टन जतिन पथारिया, श्रेया सहित विभिन्न सदनों के कप्तानों को बैज पहनाकर पदभार ग्रहण कराया तथा कर्तव्य एवं अनुशासन की शपथ दिलाई। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *