अराई के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान मे पानी भरने का होगा स्थाई समाधान 12 लाख रू स्वीकृत, सीईओ राम प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण
अराई के राजकीय विद्यालय में होंगे 12 लाख के विकास कार्य
सीईओ राम प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण, खेल मैदान की साफ-सफाई के दिए निर्देश
अजमेर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश ने बुधवार को अराई पंचायत समिति क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अराई स्थित राजकीय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्हें स्कूल के खेल मैदान मे जल भराव देखते हुए नाराजगी प्रकट की ईस पर बताया गया की बारीश के समय यहाँ हमेशा जल भराव हो जाता है सीईओ राम प्रकाश ने समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 12 लाख रू स्वीकृत करते हुए जल भराव की समस्या के समाधान के निर्देश दिये,
सीईओ राम प्रकाश ने विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ खेल मैदान को भी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
विद्यालय में आवश्यक विकास कार्यों मे कोई कमी न रहे तथा पढाई सुचारू रूप से चले सीईओ ने जिला परिषद के एसएफसी कोष से 12 लाख रुपये की स्वीकृति जारी कर विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए। स्वीकृति से विद्यालय में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा, तथा जल भराव की समस्या का समाधान किया जायेगा
जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने अराई पंचायत समिति क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विकास अधिकारी संगीता व्यास सहित पंचायत समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।