प्रभारी सचिव नीरज के पवन कल पाटन में, विशेष पौधरोपण अभियान में करेंगे शिरकत

प्रभारी सचिव नीरज के पवन कल पाटन में, विशेष पौधरोपण अभियान में करेंगे शिरकत
Spread the love

प्रभारी सचिव नीरज के पवन कल पाटन में, विशेष पौधरोपण अभियान में करेंगे शिरकत
अजमेर। जिले के प्रभारी सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज के पवन गुरुवार को अजमेर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रातः 11 बजे सिलोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पाटन पहुंचकर आयोजित विशेष पौधरोपण अभियान में शिरकत करेंगे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि मानसून के दौरान जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। पंचायत स्तर पर स्थापित नर्सरियों के माध्यम से ग्रामीणों एवं विभिन्न संस्थाओं को पौधों का वितरण भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वीबी-ग्राम जी योजना के तहत भी पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ करवाया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रभारी सचिव नीरज के पवन के पाटन दौरे को लेकर जिला एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके दौरे के दौरान पौधरोपण अभियान की प्रगति तथा ग्रामीण क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली जाएगी।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *