मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, अजमेर में ट्रिपल इंजन सरकार का आह्वान

मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, अजमेर में ट्रिपल इंजन सरकार का आह्वान
Spread the love

मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, अजमेर में ट्रिपल इंजन सरकार का आह्वान

डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन जुड़ेगा तो अजमेर के विकास को मिलेगा और अधिक फायदा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव के प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अजमेर में भव्य रोड शो किया। प्लाजा सिनेमा से शुरू हुआ रोड शो गांधी भवन पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने पुष्पवर्षा एवं नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मदार गेट सहित विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री ने हाथ उठाकर आमजन का अभिवादन किया और विजय का संकेत दिया। रोड शो में भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के पक्ष में उत्साह दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार नाथूराम सोलंकी ने विशेष प्रस्तुतियां दीं।

मुख्यमंत्री रथ में सवार होकर आमजन का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े। उनके साथ केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, विधायक अनीता भदेल, संभाग चुनाव प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना मौजूद रहे।

रोड शो के बाद गांधी भवन में कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि मंच संचालन अरविंद यादव ने किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ संगठन के निर्देशानुसार चुनाव मैदान में जुटने और अजमेर में भाजपा का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। अब स्थानीय निकाय में भाजपा का बोर्ड बनने से ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और अजमेर के विकास को और अधिक गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। राजस्थान में पेयजल, बिजली और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना, यमुना जल समझौता, ब्राह्मणी नदी का पानी बीसलपुर तक लाने की योजना तथा इंदिरा गांधी नहर परियोजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि राजस्थान बिजली के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले ढाई वर्षों में हजारों मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में कार्य हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता गणित में कमजोर हैं। उन्हें अपने शासनकाल का भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता, लेकिन वे भाजपा सरकार को सलाह देने निकल पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले अपने शासनकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस नए-नए शगूफे छोड़ती है, लेकिन जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाएं सामने आती थीं, जबकि भाजपा सरकार ने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। युवाओं को रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता संवाद के दौरान भाजपा के तीन बागी प्रत्याशियों ने पार्टी के समर्थन में चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने वार्ड नंबर 7 से महेंद्र सिंह रावत, वार्ड नंबर 38 से उमेश शर्मा तथा वार्ड नंबर 40 से पंडित प्रेम मिश्रा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। तीनों ने भाजपा के समर्थन में नामांकन वापस लेने की घोषणा की।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, संभाग चुनाव प्रभारी अरुण चतुर्वेदी देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता जीना जिला अध्यक्ष रमेश सोनी जीतमल प्रजापति , निकाय चुनाव सह प्रभारी विष्णु चेतानी, , अरविंद गिरधर शर्मा, अरविंद यादव,डॉ. प्रियाशील हाड़ा, शिवशंकर हेड़ा, राजेश घाटे, राजेश शर्मा, जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह, प्रवीण जैन, अमित जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
. .. विक्रम सिंह भाजपा जिला मीडिया संयोजक अजमेर शहर
कांग्रेस भाजपा के खिलाफ भ्रामक दुष्प्रचार कर रही है : रमेश सोनी

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ भ्रामक दुष्प्रचार कर आमजन को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी ब्लैक पेपर जारी कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

सोनी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अजमेर के साथ सौतेला व्यवहार किया गया और विकास कार्यों में बाधाएं डाली गईं। उस समय कांग्रेस नेता मौन रहे, लेकिन अब चुनाव के समय भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को भाजपा पर टिप्पणी करने से पहले अपने शासनकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।

धर्मेंद्र राठौर पर निशाना साधते हुए सोनी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अजमेर और पुष्कर के विकास को लेकर 500 करोड़ रुपये सहित अनेक घोषणाएं की गई थीं, लेकिन अधिकांश धरातल पर नहीं उतर सकीं। इनमें पुष्कर विकास प्राधिकरण, पुष्कर के सौंदर्यीकरण, 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग, तारागढ़ रोप-वे, दरगाह क्षेत्र में पर्यटन विकास, गंगा-भैरव घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना, फायसागर में वाटर स्पोर्ट्स, पृथ्वीराज चौहान पैनोरमा और अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स जैसी घोषणाएं शामिल थीं।

सोनी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की कथनी और करनी का अंतर जनता समझ चुकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनता विकास और सुशासन के साथ है तथा आगामी नगर निगम चुनाव में अजमेर में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *