पीले चावल बांटकर आमजन को मतदान के लिए किया प्रेरित

पीले चावल बांटकर आमजन को मतदान के लिए किया प्रेरित
Spread the love

नसीराबाद (अनिल लोहरे)। नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता के लिए ‘स्वीप गतिविधि’ के अंतर्गत ‘वोट बुलावा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी ( नगर पालिका ) तथा एसडीएम नसीराबाद के निर्देशन में नगरपालिका क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पीले चावल बांटकर मतदान का निमंत्रण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में आमजन से संपर्क कर उन्हें पीले चावल वितरित किए गए। लोगों को नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने का संदेश दिया गया।
‘वोट बुलावा’ अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में स्वीप प्रकोष्ठ से मोतीलाल पूनम कुमार एवं महेंद्र चौधरी, नगर पालिका नसीराबाद से कनिष्ठ अभियंता रामकरण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नवीन रियाड, महेंद्र सिंह, राजेश सेन, ओमप्रकाश वैष्णव, रामलाल जाट, लीलाधर भाटी, आकाश धुसर, पूजा गुर्जर, अक्षय सोनी, उपदेश कुमार शर्मा, खुशी माहेश्वरी, मनीष कुमार मीणा, प्रमोद कुमार, दीपक नकवाल सहित नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *