नगरीय निकाय आम चुनाव 2026मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Spread the love

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026
मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

अजमेर, 8 सितम्बर। नगर निकाय आम चुनाव- 2026 के लिए नगर निकायों के सदस्य पदों के मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं उनके सहायतार्थ सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री लोक बंधु ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की मतगणना 14 सितम्बर को निकाय स्तर पर की जाएगी। इसके लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है। इनके सहयोग के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी लगाए गए है। मतगणना के लिए मतगणना कक्ष एवं स्ट्रॉग रूम बनाए गए है। इनकी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम अजमेर के लिए रिटर्निंग अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री अनिल पूनिया होंगे। मतगणना स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा अजमेर रहेगा। वार्ड संख्या एक से 13 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्री प्रवीण कुमार को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-09 तथा स्ट्रॉग रूम इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-10 रहेगा। वार्ड संख्या 14-26 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण उपायुक्त (पुष्कर अनुभाग) श्रीमती शीला चौधरी को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-8 तथा स्ट्रॉग रूम इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-7 रहेगा। वार्ड संख्या 27-39 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार (भू-अभिलेख) श्री रमेश वर्मा को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-3 तथा स्ट्रॉग रूम इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-4 रहेगा।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वार्ड संख्या 40-52 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी अजमेर विकास प्राधिकरण तहसीलदार श्री महेश शेषमा को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-13 तथा स्ट्रॉग रूम इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या ईएल-12 रहेगा। वार्ड संख्या 53-66 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अजमेर श्रीमती पदमा चौधरी को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या एम-21 तथा स्ट्रॉग रूम मैन ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या एम-18 रहेगा। वार्ड संख्या 67-80 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहायक कलक्टर मुख्यालय अजमेर सुश्री दिव्या सोनी को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना कक्ष मैन ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या एम-25 तथा स्ट्रॉग रूम मैन ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर का कमरा संख्या एम-2 रहेगा।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद किशनगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट किशनगढ़ श्री अनिल कुमार चौधरी होंगे। इनके द्वारा वार्ड संख्या एक से 30 के लिए की मतगणना कराई जाएगी। वार्ड संख्या 31 से 60 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट अरांई श्रीमती अर्चना बुगालिया होगी। तहसीलदार किशनगढ़ श्री अंकुर जैन को भी सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद किशनगढ़ का मतगणना स्थल कंवर लाल पाटनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय किशनगढ़ होगा। मतगणना कक्ष कमरा संख्या 225 तथा स्ट्रॉग रूम कमरा संख्या 226 रहेगा।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद पुष्कर के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पुष्कर श्री गुरु प्रसाद तंवर होंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार पुष्कर श्री इन्द्रजीत सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना स्थल खादी ग्रामोद्योग भवन पुष्कर होगा। मतगणना कक्ष खादी ग्रामोद्योग भवन का हॉल तथा स्ट्रॉग रूम कमरा संख्या 4 रहेगा।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका नसीराबाद के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नसीराबाद श्री कल्पित शिवरान तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार नसीराबाद श्री दिनेश चन्द शर्मा को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना स्थल श्री गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद होगा। मतगणना कक्ष महाविद्यालय सभागार एवं स्ट्रॉग रूम कमरा संख्या 25 रहेगा।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका पीसांगन के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पीसांगन श्री मोहन चौधरी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार पीसांगन श्री अमित जिन्दोलिया को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना स्थल पंचायत समिति पीसांगन होगा। मतगणना कक्ष पंचायत समिति सभागार एवं स्ट्रॉग रूम कमरा संख्या 2 रहेगा।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका सावर के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सावर श्री धमेन्द्र वर्मा तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सावर श्री अविनाश को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय सावर में मतगणना कक्ष कमरा संख्या 10 एवं स्ट्रॉग रूम कमरा संख्या 4 रहेगा।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका सरवाड़ के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सरवाड़ श्री गजेन्द्र शर्मा तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सरवाड़ श्री दिनेश चन्द को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना स्थल पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवाड़ में मतगणना कक्ष कमरा संख्या 18 एवं स्ट्रॉग रूम कमरा संख्या 19 रहेगा।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका केकड़ी के लिए रिटर्निंग अधिकारी उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट केकड़ी श्री सुरेश कुमार बलाई तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार केकड़ी श्री सत्य नारायण लौहार को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में मतगणना कक्ष कमरा संख्या 16 एवं स्ट्रॉग रूम कमरा संख्या 14 रहेगा।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका टांटोटी के लिए रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार टांटोटी श्री मदनलाल शर्मा तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी नायब तहसीलदार बांदनवाड़ा श्री शैमेन्द्र कुमार मीना को नियुक्त किया गया है। इनका मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय टांटोटी में मतगणना कक्ष कमरा संख्या 5 एवं स्ट्रॉग रूम कमरा संख्या 6 रहेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *