नगर निकाय चुनाव 2026जिला निर्वाचन अधिकारी ने देखी प्रथम चरण के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी की व्यवस्था

Spread the love

नगर निकाय चुनाव 2026
जिला निर्वाचन अधिकारी ने देखी प्रथम चरण के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी की व्यवस्था

अजमेर, 8 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को पीसांगन एवं नसीराबाद नगरीय निकायों में मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मतगणना की तैयारियों की भी समीक्षा की। रिटर्निंग अधिकारी पीसांगन श्री मोेहन चौधरी एवं नसीराबाद श्री कल्पित शिवरान ने निर्वाचन कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति उसकी स्थानीय इकाइयों में निहित होती है। नगर निकाय आम चुनाव जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया और शहरों के विकास, जनभागीदारी और उत्तरदायी स्थानीय शासन की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। लोकतंत्र तभी सशक्त और सार्थक बनता है, जब प्रत्येक मतदाता अपने मत के महत्व को समझते हुए सजग, जागरूक और सक्रिय भागीदार बने। प्रत्येक मत अपने शहर और अपने क्षेत्र के भविष्य के निर्माण में नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियाँ एवं व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी एवं कार्मिक पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अजमेर जिले में प्रशासन, मतदान दलों, निर्वाचन कार्मिकों एवं आमजन के आपसी सहयोग और सहभागिता से स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी ही इसकी सबसे बड़ी सफलता होगी। मतदान दलों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के साथ ही सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शुचिता से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने चाहिए।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *