नसीराबाद नगरपालिका उपाध्यक्ष बने धनराज मेहरा, 9 मतों से दर्ज की जीत
नसीराबाद नगरपालिका उपाध्यक्ष बने धनराज मेहरा, 9 मतों से दर्ज की जीत
भाजपा के निर्मल कुमार यादव को 8 मत, NOTA को 2 और एक मत खारिज
नसीराबाद। (अनिल लोहरे) नसीराबाद नगरपालिका बोर्ड के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में नगरपालिका के सभी 20 निर्वाचित सदस्यों ने मतदान किया।
मतगणना के बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस के धनराज मेहरा को 9 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा के निर्मल कुमार यादव को 8 मत मिले। वहीं 2 मत NOTA के पक्ष में रहे तथा 1 मत खारिज किया गया।
निर्वाचन परिणाम घोषित करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी कल्पित शिवरान ने धनराज मेहरा को नसीराबाद नगरपालिका बोर्ड का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
कुल 20 मतों में धनराज मेहरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मल कुमार यादव से 1 मत अधिक प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।