नसीराबाद नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला, दोनों दलों ने भरे नामांकनभाजपा ने निर्मल कुमार यादव तो कांग्रेस ने धनराज मेहरा को बनाया प्रत्याशी

Spread the love

नसीराबाद नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला, दोनों दलों ने भरे नामांकन
भाजपा ने निर्मल कुमार यादव तो कांग्रेस ने धनराज मेहरा को बनाया प्रत्याशी
नसीराबाद। नसीराबाद नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कर दिए हैं। इसके साथ ही नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद को लेकर चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है।
नामांकन सूची के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की ओर से निर्मल कुमार यादव ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है, वहीं कांग्रेस की ओर से धनराज मेहरा ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया है।
दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से उपाध्यक्ष पद का चुनाव रोचक हो गया है। अब सभी की निगाहें चुनाव प्रक्रिया और मतदान के परिणाम पर टिकी हैं। नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर किस दल का प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा, इसका फैसला चुनाव परिणाम के बाद होगा।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *