शाहपुरा नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल

शाहपुरा नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल
Spread the love

शाहपुरा। नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर आज नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। निर्धारित समय सुबह 11 बजे तक उपाध्यक्ष पद के लिए कुल तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए चांद मोहम्मद रंगरेज, मोहम्मद इशाक और राजू लाल कहार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11:30 बजे की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

अब उपाध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे तीनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर नगरपालिका की सियासत पर नजर बनी हुई है। चुनाव परिणाम मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने आएगा।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *