जिला कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

जिला कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
Spread the love

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

भीलवाड़ा, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी मनाई गई तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बापू के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ एवं ‘रघुपति राघव राजा राम’ का गायन किया गया।

इसके साथ ही महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल एवं नगर विकास न्यास परिसर में स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भाव के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिटी प्रतिभा देवटिया, नगर विकास न्यास सचिव सालुंखे गौरव रविंद्र, नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामवतार जाट सहित अधिकारी, कार्मिक एवं आमजन मौजूद रहे।

Ashish Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *