पंचायतीराज आम चुनाव – 2026 द्वितीय प्रशिक्षण के उपरान्त होंगे मतदान दल रवाना

पंचायतीराज आम चुनाव – 2026 द्वितीय प्रशिक्षण के उपरान्त होंगे मतदान दल रवाना
Spread the love

अजमेर । पंचायतीराज चुनाव 2026 के मतदान दल चरणानुसार द्वितीय प्रशिक्षण के उपरान्त राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा से रवाना होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत जिला परिषद्, पंचायत समिति सदस्य पद एवं सरपंच, वार्ड पंच, उप सरपंच के निर्वाचन के लिए मतदान दलों को द्वितीय प्रशिक्षण प्रथम चरण का 21 अक्टूबर को एवं द्वितीय चरण का 27 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा अजमेर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरान्त मतदान दल मतदान सामग्री प्राप्त कर संबंधित पंचायत समिति की ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी संबंधी व्यवस्था एवं मतदान दलों के रवानगी स्थल पर अन्य समस्त प्रकार की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के प्रभारी नगर निगम आयुक्त गौरव बुडानिया एवं सहप्रभारी नगर निगम उपायुक्त (प्रशासन) भरतराज गुर्जर होंगे।

उन्होंने बताया कि मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण में मतदान दलों के सभी सदस्यों की पंचायत समितिवार अलग-अलग पंक्ति में मतदान दलों की बैठक की व्यवस्था रहेगी। प्रथम चरण में पंचायत समिति सरवाड़ के 84, केकड़ी के 83, सावर के 68, पीसांगन के 105, श्रीनगर के 116 तथा अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के 5 बूथों के लिए मतदान दल 21 अक्टूबर को रवाना होंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण की पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के 109, बडल्या के 87, सिलोरा के 154, अरांई के 86 तथा भिनाय के 116 बूथों के मतदान दल कार्मिक 27 अक्टूबर को रवाना होंगे। आरक्षित दलों तथा कार्मिकों का मुख्यालय सम्बन्धित पंचायत समिति के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निर्धारित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी की बैठक व्यवस्था राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा अजमेर के प्रिन्टिंग ब्लॉक के सामने की जायेगी। यहां पर ही ग्राम पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उससे संबंधित ग्राम पंचायत की सामग्री वितरण की जाएगी। प्रथम चरण की पंचायत समिति सरवाड़ की 25, केकड़ी की 22, सावर की 20, पीसांगन की 26, श्रीनगर की 28 तथा अजमेर ग्रामीण (आंशिक) की एक ग्राम पंचायत की सामग्री वितरित होगी। इसी प्रकार द्वितीय चरण की पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण (आंशिक) की 25, बडल्या की 25, सिलोरा की 36, अरांई की 23 तथा भिनाय की 30 ग्राम पंचायत की सामग्री वितरित होगी।

उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा अजमेर के ग्राउण्ड में पंचायत समितिवार पृथक पृथक मतदान दलों एवं ग्राम पंचायत के रिटर्निंग अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। संबंधित पंचायत समिति क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अपनी देखरेख में जिला परिषद्, पंचायत समिति क्षेत्र के लिए मतदान दलों को जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए ईवीएम का वितरण मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल टेंट में ही किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पंचायत समिति सरवाड़ के उपखण्ड अधिकारी सरवाड़, केकड़ी के उपखण्ड अधिकारी केकड़ी, सावर के उपखण्ड अधिकारी सावर, पीसांगन के उपखण्ड अधिकारी पीसांगन, श्रीनगर के उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद तथा अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के उपखण्ड अधिकारी पुष्कर प्रभारी अधिकारी होंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण की पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के उपखण्ड अधिकारी पुष्कर, बडल्या के उपखण्ड अधिकारी अजमेर, सिलोरा के उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़, अरांई के उपखण्ड अधिकारी अरांई तथा भिनाय के उपखण्ड अधिकारी भिनाय प्रभारी अधिकारी होंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *