पंचायती राज आम चुनाव – 2026 प्रथम चरण के लिए मतदान गुरूवार 22 एवं शनिवार 24 अक्टूबर कोमतदान दल हुए रवाना

पंचायती राज आम चुनाव – 2026 प्रथम चरण के लिए मतदान गुरूवार 22 एवं शनिवार 24 अक्टूबर कोमतदान दल हुए रवाना
Spread the love

अजमेर, 21 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत गुरूवार 22 एवं शनिवार 24 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। बुधवार को सभी मतदान दल मतदान सामग्री लेकर सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के मार्गदर्शन में रवाना हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े समस्त दल निर्धारित स्थानों के लिए बुधवार को रवाना हुए। पंचायती समिति सरवाड़, केकड़ी, सावर, पीसांगन, श्रीनगर एवं अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के मतदान दलों ने राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से प्रस्थान किया। नियुक्त मतदान दलों का द्वितीय एवं अन्तिम प्रशिक्षण के उपरान्त दल रवाना हुए। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए जिले में प्रथम चरण का मतदान गुरूवार 22 एवं शनिवार 24 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 28 एवं 30 अक्टूबर को होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 दो चरणों में होने जा रहा है। प्रथम चरण में जिला परिषद के 15 वार्डों के चुनाव होंगे। जिला परिषद के वार्ड संख्या 2 (पंचायत समिति पीसांगन एवं अजमेर ग्रामीण-नांद), वार्ड संख्या 3 (पंचायत समिति पीसांगन), वार्ड संख्या 6 (पंचायत समिति पीसांगन), वार्ड संख्या 7 (पंचायत समिति पीसांगन एवं श्रीनगर), वार्ड संख्या 8 (पंचायत समिति श्रीनगर), वार्ड संख्या 12 (पंचायत समिति केकडी एवं सरवाड), वार्ड संख्या 13 (पंचायत समिति सरवाड़), वार्ड संख्या 14 (पंचायत समिति केकड़ी), वार्ड संख्या 15 (पंचायत समिति सरवाड़, केकड़ी एवं सावर), वार्ड संख्या 16 (पंचायत समिति सावर), वार्ड संख्या 17 (पंचायत समिति सावर), वार्ड संख्या 18 (पंचायत समिति केकड़ी), वार्ड संख्या 19 ( पंचायत समिति सरवाड़), वार्ड संख्या 24 (पंचायत समिति श्रीनगर) तथा वार्ड संख्या 25 (पंचायत समिति श्रीनगर) के लिए मतदान 22 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार प्रथम चरण में 22 अक्टूबर को सरवाड़, केकड़ी, सावर, पीसांगन, श्रीनगर एवं अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के लिए पंचायत समिति सदस्य के लिए भी मतदान होगा। प्रथम चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान 24 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में पंचायत समिति सरवाड़ की 25 ग्राम पंचायतों के 15 पंचायत समिति वार्डों में 84 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति केकड़ी की 22 ग्राम पंचायतों के 15 पंचायत समिति वार्डों में 83 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति सावऱ की 20 ग्राम पंचायतों के 15 पंचायत समिति वार्डों में 68 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति पीसांगन की 26 ग्राम पंचायतों के 17 पंचायत समिति वार्डों में 105 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति श्रीनगर की 28 ग्राम पंचायतों के 19 पंचायत समिति वार्डों में 116 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की एक (नांद) ग्राम पंचायत के एक पंचायत समिति वार्ड संख्या 10 में 5 मतदान बूथों पर मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए मतदान होगा। जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या एक (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण), वार्ड संख्या 4 (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं बडल्या), वार्ड संख्या 5 (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं बडल्या), वार्ड संख्या 9 (पंचायत समिति भिनाय), वार्ड संख्या 10 (पंचायत समिति भिनाय), वार्ड संख्या 11 (पंचायत समिति भिनाय), वार्ड संख्या 20 (पंचायत समिति अरांई), वार्ड संख्या 21 (पंचायत समिति अरांई), वार्ड संख्या 22 (पंचायत समिति अरांई), वार्ड संख्या 23 (पंचायत समिति अरांई एवं सिलोरा), वार्ड संख्या 26 (पंचायत समिति बडल्या), वार्ड संख्या 27 (पंचायत समिति बडल्या), वार्ड संख्या 28 (पंचायत समिति बडल्या एवं अजमेर ग्रामीण), वार्ड संख्या 29 (पंचायत समिति सिलोरा), वार्ड संख्या 30 (पंचायत समिति सिलोरा), वार्ड संख्या 31 (पंचायत समिति सिलोरा), वार्ड संख्या 32 (पंचायत समिति सिलोरा) तथा वार्ड संख्या 33 (पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं सिलोरा) के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार द्वितीय चरण में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान भी 28 अक्टूबर को होगा। इस दिन पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण (आंशिक-नांद को छोड़कर) की 25 ग्राम पंचायतों के 18 पंचायत समिति वार्डों के 109 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति बडल्या की 25 ग्राम पंचायतों के 17 पंचायत समिति वार्डों के 87 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति सिलोरा की 36 ग्राम पंचायतों के 27 पंचायत समिति वार्डों के 154 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति अरांई की 23 ग्राम पंचायतों के 17 पंचायत समिति वार्डों के 86 मतदान बूथों पर मतदान होगा। पंचायत समिति भिनाय की 30 ग्राम पंचायतों के 19 पंचायत समिति वार्डों के 116 मतदान बूथों पर मतदान होगा। द्वितीय चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान 30 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के लिए मतदान का परिणाम निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी किया जाएगा। मतों की गणना सरपंच पद के लिए प्रथम चरण की शनिवार 24 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण की 30 अक्टूबर को होगी। इसी प्रकार उप सरपंच पद की निर्वाचन प्रक्रिया प्रथम चरण के लिए रविवार 25 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण की 31 अक्टूबर को की जाएगी। जिले के लिए जिला प्रमुख का निर्वाचन 25 नवम्बर, उप जिला प्रमुख का निर्वाचन 26 नवम्बर, प्रधानों के निर्वाचन 27 नवम्बर तथा उप प्रधानों के निर्वाचन 28 नवम्बर को होंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *