जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतदान सामग्री होगी तत्काल जमा

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतदान सामग्री होगी तत्काल जमा
Spread the love

अजमेर, 21 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव – 2026 के अन्तर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन से सम्बन्धित मतदान सामग्री तत्काल निर्धारित संग्रहण व्यवस्था स्थल पर जमा करानी होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव – 2026 के आयोग से प्राप्त कार्यक्रमानुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए अजमेर जिले में प्रथम चरण में 22 अक्टूबर तथा द्वितीय चरण में 28 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होंगे। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के मतदान पश्चात् मतदान में प्रयुक्त ईवीएम मशीनें, मतदान सूचनाओं से संबंधी लिफाफे तथा अन्य सामग्री सहायक मतदान अधिकारी प्रथम के माध्यम से संबंधित पंचायत समिति के निर्धारित संग्रहण केन्द्रों पर जमा करवाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के अन्तर्गत पंचायत समिति पीसांगन के लिए पंचायत समिति पीसांगन, सरवाड़ के लिए पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवाड़, सावर के लिए उपखण्ड कार्यालय सावर, श्रीनगर (नसीराबाद) के लिए गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद, केकड़ी के लिए राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय केकड़ी तथा अजमेर ग्रामीण (आंशिक) के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर मतदान सामग्री संग्रहण व्यवस्था स्थल निर्धारित किए गए है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार द्वितीय चरण का मतदान बुधवार 28 अक्टूबर को होगा। इस दिन पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण (आंशिक) की सामग्री राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर में, अरांई की सामग्री राजकीय महाविद्यालय अरांई में, भिनाय की सामग्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भिनाय में, सिलोरा (किशनगढ़) की सामग्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परासिया किशनगढ़ तथा बड्ल्या (अजमेर) की सामग्री राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर में होगी।

उन्होंने बताया कि संबंधित जोनल मजिस्ट्रेट पंचायत समिति के लिए निर्धारित व्यवस्था संग्रहण स्थल पर सिल्ड मशीनें तथा अन्य सामग्री जमा होने के पश्चात् पुनः संबंधित सहायक मतदान अधिकारी-प्रथम एवं सहायक मतदान अधिकारी-चतुर्थ मय सुरक्षाकर्मी को उनके ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि में ही वापस पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे। पंचायत समिति स्तर पर संग्रहित मशीनें एवं अन्य सामग्री के संग्रहण के तत्काल पश्चात् रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति द्वारा सील्ड मशीनें एवं मशीनों के साथ स्ट्रांग रूम में रखे जाने वाले लिफाफा पीई-54, पीई -56, पीई -53, पीई-55 आदि परिवहन (मय पुलिस जाप्ता) के साथ जिला मुख्यालय पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज माखुपुरा अजमेर में स्थित स्ट्रांग में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *