पंचायती राज आम चुनाव-2026 चुनाव पर्यवेक्षक से की जा सकती है शिकायत
अजमेर, 21 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज आम चुनाव-2026 अजमेर जिले के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक से चुनाव सम्बन्धी शिकायत एवं समन्वय के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि अजमेर के लिए चुनाव पर्यवेक्षक मनीष गोयल आईएएस है। इनसे टेलीफोन नम्बर 0145-2940162 पर सम्पर्क किया जा सकता है। मनीष गोयल से सर्किट हाऊस अजमेर के कमरा संख्या 6 में दोपहर एक बजे से 3 बजे तक मिला भी जा सकता है।