सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए भरे गए नामांकनसांपला में सरपंच अर्जुन सिंह राठौड़ हुए निर्विरोध निर्वाचित

सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए भरे गए नामांकनसांपला में सरपंच अर्जुन सिंह राठौड़ हुए निर्विरोध निर्वाचित
Spread the love

पंचायतीराज आम चुनाव – 2026
सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए भरे गए नामांकन
सांपला में सरपंच अर्जुन सिंह राठौड़ हुए निर्विरोध निर्वाचित

अजमेर, 23 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव – 2026 के अन्तर्गत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किए गए। इन पदों के लिए शनिवार 24 अक्टूबर को मतदान होगा। पंचायत समिति सरवाड की ग्राम पंचायत सांपला की पूरी ग्राम पंचायत, सरपंच एवं वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। शेरगढ़ ग्राम पंचायत के समस्त वार्ड पंचों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 में पंच एवं सरपंच पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुक्रवार को आरम्भ हुई।

उन्होंने बताया कि सरवाड़ पंचायत समिति में निर्विरोध निर्वाचित सरपंचों की संख्या एक है। सांपला ग्राम पंचायत में अर्जुन सिंह राठौड़ निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां पूरी ग्राम पंचायत के वार्ड पंच कैलाश रेगर, कविता बलाई, बन्ना लाल गुर्जर, अकिला बानो, सोनू तेली, हनुमान, रेखा, ओम प्रकाश, रामेश्वर, माया जाट एवं गोपाल लाल जाट भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां शेरगढ़ ग्राम पंचायत के सम्पूर्ण वार्ड पंच भागचन्द भील, नन्दू, रामदेव, कविता, रतनी, कस्तूरी, नरेन्द्र, रामेश्वर तथा गोपाल निर्विरोध निर्वाचित हुए।

उन्होंने बताया कि केकड़ी पंचायत समिति में सरपंच पद के लिए कुल 224 नामांकन 224 अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए। इनमें से 223 नामांकन विधि मान्य पाए गए। सरपंच पद के लिए 61 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए गए। अब कुल 162 अभ्यर्थी केकड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में है।

उन्होंने बताया कि सावर पंचायत समिति में सरपंच पद के लिए कुल 170 नामांकन 170 अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए। इनमें से 170 नामांकन विधि मान्य पाए गए। सरपंच पद के लिए 33 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए गए। अब कुल 137 अभ्यर्थी सावर पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में है।

उन्होंने बताया कि पीसांगन पंचायत समिति में सरपंच पद के लिए कुल 258 नामांकन 258 अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए। इनमें से 255 नामांकन विधि मान्य पाए गए। सरपंच पद के लिए 97 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए गए। अब कुल 158 अभ्यर्थी पीसांगन पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में है।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर पंचायत समिति में सरपंच पद के लिए कुल 285 नामांकन 285 अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए। इनमें से 283 नामांकन विधि मान्य पाए गए। सरपंच पद के लिए 88 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए गए। अब कुल 195 अभ्यर्थी श्रीनगर पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में है।

उन्होंने बताया कि अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में सरपंच पद के लिए कुल 7 नामांकन 7 अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए। इनमें से 7 नामांकन विधि मान्य पाए गए। सरपंच पद के लिए 2 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लिए गए। अब कुल 5 अभ्यर्थी अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में है। इसी प्रकार वार्ड पंच पदों के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के 36 वार्डों के लिए 36 अभ्यर्थियों ने 36 नामांकन प्रस्तुत किए। इनमें से 36 नामांकन विधि मान्य घोषित किए गए। नाम वापसी का समय समाप्त होने तक 7 वार्ड पंच अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में 2 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब कुल 27 अभ्यर्थी वार्ड पंच के लिए चुनावी मैदान में है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *