श्रीनगर ग्राम पंचायत के सबसे युवा सरपंच बने 23 वर्षीय उज्ज्वल यादव
श्रीनगर ग्राम पंचायत में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच उज्ज्वल यादव ने पदभार ग्रहण किया। 23 वर्षीय उज्ज्वल पहले चरण में हुए चुनाव में सबसे युवा सरपंच बने हैं। इस अवसर पर उपसरपंच कैलाशी देवी सहित 20 वार्ड पंच मौजूद रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद उज्ज्वल यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता गांव का सर्वांगीण विकास करना है। वे सबसे पहले गांव में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमित कचरा संग्रहण की व्यवस्था शुरू करने पर ध्यान देंगे। साथ ही, गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
बीए पास उज्ज्वल यादव को सरपंच चुनाव में अपने परिवार के अनुभव का भी लाभ मिला। उनके दादा और काका पहले सरपंच रह चुके हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रामकरण यादव, सहायक अभियंता आरडी गर्जर, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र चौधरी और सहायक तकनीकी सहायक सुरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।