अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का महान 86वॉ महान वरसी महोत्सव ।
अमर शहीद संत कंवरराम साहिब का महान 86वॉ महान वरसी महोत्सव तीन दिवसीय का होगा आयोजन ।
अजमेर। अक्टूबर,2026 संत कंवर राम मंडल अजमेर द्वारा अमर शहीद संत कंवर राम साहिब का 86वॉ वरसी महोत्सव तीन दिवसीय दिनांक 30 अक्टूबर से 01 नवंबर तक संत कवरराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल आशागंज अजमेर में सांय 7:30 बजे झंडा रोहण कर वरसी महोत्सव का शुभारम्भ
स्वामी आत्मदास जी निर्मल धाम दरबार अजमेर द्वारा झंडा रोहण कर किया जाएगा ।
संत कँवरराम मंडल के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत ने बताया कि झंडा रोहण के बाद संत कंवर राम जी की आरती अशोक सोनी एंड पार्टी द्वारा की जाएगी । इस अवसर पर रायपुर के कटारिया ब्रदर्स एवं मास्टर सक्षम कटारिया एन्ड पार्टी,उल्हासनगर मुंबई के संजय भगत एंड पार्टी, कोटा के लखमीचंद कव्वाल एंड पार्टी,दिल्ली के रशमी एंड पार्टी,अजमेर के अशोक सोनी एंड पार्टी, संत कंवर राम स्कूल के विद्यार्थियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
01 नवंबर रविवार को संत कँवर राम धर्मशाला, पड़ाव में दोपहर एक बजे से आम भंडारा होगा l 02 नवंबर सोमवार को लखमीचंद कव्वाल एंड पार्टी द्वारा प्रातः 7 बजे पल्लव व प्रार्थना के बाद महोत्सव की समाप्ति होगी ।
प्रेस कांफ्रेंस में प्रकाश जेठरा,लालचंद बूलचंदानी, जयकिशन लख्यानी,दिलीप बूलचंदानी, एच के टेकचंदानी,नानक गजवानी आदि उपस्थित थे।