रीडकोर मेगा हाईवे का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

रीडकोर मेगा हाईवे का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
Spread the love

रीडकोर मेगा हाईवे का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

अजमेर, 28 अक्टूबर। किशनगढ़ स्थित रीडकोर मेगा हाईवे का जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा बुधवार को अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बुधवार 28 अक्टूबर को रीडकोर मेगा हाईवे के निरीक्षण के दौरान रीडकोर एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क के लेवल एवं जल निकासी व्यवस्था की विस्तृत जाँच करने के निर्देश दिए। साथ ही, राजस्व विभाग के अधिकारियों को रीडकोर एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अवरुद्ध नालों के प्राकृतिक बहाव को खुलवाने तथा पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने हाईवे पर सीधे जुड़ने वाले रैम्प के कारण सड़क पर पानी एकत्रित होने को गंभीरता से लिया। रैम्पों के संबंध में जारी नोटिसों के आधार पर दीपावली के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मार्बल एसोसिएशन के माध्यम से मार्बल गोदामों एवं संबंधित परिसरों में वर्षा जल संचय की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई। इससे परिसर का पानी सीधे हाईवे पर नहीं आने से सड़क पर सुरक्षित आवाजाही संभव हो सकेगी। इसी प्रकार संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को हाईवे का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री हर्ष वर्धन अगरवाला, उपखण्ड अधिकारी श्री अनिल चौधरी, रीडकोर के श्री पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *