ग्राम पंचायत कुशायता की सरपंच मेना देवी जाट बुधवार को करेंगी पदभार ग्रहण

ग्राम पंचायत कुशायता की सरपंच मेना देवी जाट बुधवार को करेंगी पदभार ग्रहण
Spread the love

ग्राम पंचायत कुशायता की सरपंच मेना देवी जाट बुधवार को करेंगी पदभार ग्रहण

दोपहर 3:15 बजे होगा पदभार ग्रहण समारोह, उपसरपंच, वार्ड पंच सहित ग्रामीण रहेंगे मौजूद

कुशायता। ग्राम पंचायत कुशायता की नवनिर्वाचित सरपंच मेना देवी जाट बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगी। पदभार ग्रहण समारोह को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कुशायता के ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चौधरी ने बताया कि बुधवार को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर नवनिर्वाचित सरपंच मेना देवी जाट विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगी।

इस अवसर पर उपसरपंच कैलाश गुर्जर, नरेश खारोल, वार्ड पंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेंगे। समारोह को लेकर पंचायत स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

वहीं, ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर बुधवार को नौ गांवों की प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *