जल स्वावलंबन अभियान की प्रगति को लेकर कल होगी समीक्षा बैठक

जल स्वावलंबन अभियान की प्रगति को लेकर कल होगी समीक्षा बैठक
Spread the love

*जल स्वावलंबन अभियान की प्रगति को लेकर कल होगी समीक्षा बैठक

*
जिला परिषद अजमेर में सुबह 11:30 बजे होगी बैठक, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश

अजमेर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की प्रगति तथा जल संचय जन भागीदारी 3.0 की कार्ययोजना को लेकर जिला परिषद अजमेर में 3 नवंबर मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक प्रातः 11:30 बजे होगी। इसके लिए जिला परिषद प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के सदस्य सचिव रामप्रकाश आईएएस की ओर से जारी आदेश के अनुसार बैठक में अजमेर जिले में संचालित जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तीनों चरणों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही JSJB 3.0 तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौशाला आश्रय स्थल की डीपीआर की प्रगति पर भी चर्चा होगी।

ये रहेंगे समीक्षा बैठक के प्रमुख मुद्दे

बैठक के एजेंडे में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के प्रथम चरण में पोर्टल पर लंबित पूर्णता प्रमाण-पत्रों की समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल है। वहीं द्वितीय एवं तृतीय चरण के अंतर्गत राज्य स्तर से लक्षित कार्यों के विरुद्ध अब तक हुई प्रगति तथा नवीन कार्यों की जियो-टैगिंग की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त जल संचय जन भागीदारी 3.0 की कार्ययोजना के अनुरूप प्रगति तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौशाला आश्रय स्थल की डीपीआर की स्थिति पर भी अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी।

*नौ विभागों के अधिकारियों को बुलाया

*
समीक्षा बैठक में वन विभाग, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग, जल संसाधन विभाग, जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, कृषि विस्तार विभाग, उद्यान विभाग, मनरेगा एवं पंचायतीराज विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा समस्त पंचायत समितियों के जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के सहायक अभियंताओं तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी को भी बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *