लामाना में तेजूराम गुर्जर ने संभाली सरपंच पद की जिम्मेदारी
लामाना। ग्राम पंचायत लामाना के नवनिर्वाचित सरपंच तेजूराम गुर्जर ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप सरपंच ज्ञान देवी सहित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच कमलादेवी मंडरावालिया, पूर्व सरपंच कैप्टन मांगू सिंह, मालाराम गुर्जर, मदन गोपाल गुर्जर, सुरेश गुर्जर और छगनाराम मेघवंशी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण के साथ ही ग्राम पंचायत के नए कार्यकाल की शुरुआत हुई।