ग्राम पंचायत सोबड़ी में आज मनफूल कैलाश संभालेंगे सरपंच का कार्यभार

ग्राम पंचायत सोबड़ी में आज मनफूल कैलाश संभालेंगे सरपंच का कार्यभार
Spread the love

ग्राम पंचायत सोबड़ी में आज मनफूल कैलाश संभालेंगे सरपंच का कार्यभार

सुबह 9 बजे अटल सेवा केंद्र पर होगा कार्यक्रम, ग्रामीणों एवं युवा साथियों को दिया आमंत्रण

सोबड़ी (अजमेर)। ग्राम पंचायत सोबड़ी में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को नवनिर्वाचित सरपंच मनफूल कैलाश गुर्जर सरपंच का कार्यभार संभालेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंचायत के समस्त ग्रामीणों एवं युवा साथियों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे सरपंच कार्यालय से सरपंच मनफूल कैलाश रवाना होंगे। इसके पश्चात सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत सोबड़ी स्थित अटल सेवा केंद्र में विधिवत रूप से सरपंच का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

इस अवसर पर टीम कैलाश सरपंच सोबड़ी की ओर से ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई है।

कार्यक्रम को लेकर जारी आमंत्रण संदेश में ‘सबका साथ-सबका विकास, गांव का हो विकास’ का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा गया है कि ग्राम पंचायत के विकास में सभी ग्रामीणों का सहयोग और सहभागिता महत्वपूर्ण रहेगी।

सरपंच मनफूल कैलाश ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव के विकास को नई दिशा देने की भावना के साथ कार्यभार संभालने की तैयारी की है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *